Tuesday, 31 October 2017

गुजरात चुनाव से पहले बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे आतंकी


READ MORE

गुजरात चुनाव से पहले वहां बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सूरत से पकड़े गए आईएस के आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पालघर में 12 किलो आरडीएक्स छुपा कर रखे गए थे. इससे वे गुजरात में बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि वे महाराष्ट्र के रास्ते पालघर में 12 किलो आरडीएक्स लाए थे और वहां के जंगलों में छुपाकर रखे थे. गुजरात चुनाव से पहले वह एक बड़ी आतंकी साजिश की फिराक में थे. जांच की जा रही है कि कहीं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना तो नहीं बनाने वाले थे.


बता दें कि गुजरात के राजकोट और भावनगर से एटीएस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा था. दोनों संदिग्ध आतंकियों के आलाकमान के संपर्क में थे. दोनों संदिग्धों के पास से अहम दस्तावेज मिले थे. दोनों के नाम वसीम और नईम हैं. दोनों सगे भाई हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि उनके पास से जब्त किए लैपटॉप में बम बनाने की टेक्नोलॉजी थी. इसके अलावा, बरामद मोबाइल में बम बनाने का वीडियो था.


अहम दस्तावेजों के अलावा, संदिग्धों के पास सुतली बम, गन पाउडर और बैटरी मिली थी. वसीम और नईम के पिता आरिफ सौराष्ट्र यूर्निवसिटी में कर्मचारी थे. शौकिया तौर पर वे क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करते हैं. पिछले एक महीने से एटीएस की वसीम और नइम की गतिविधियों पर पैनी नजर थी.हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस्लामिक स्टेट से प्रभावित 67 युवकों को देश के अलग-अलग कोनों से गिरफ्तार किया गया है. ये लोग आतंकी हमले का योजना बना रहे थे. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और स्टेट एजेंसियों के सहयोग से इन लोगों को पकड़ा गया और खतरनाक साजिश टल गई.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/anupam-kher-on-national-anthem-inside-cinema-hall-1150728.html

No comments:

Post a Comment