Monday, 30 October 2017

AAP ने अमानतुल्ला का निलंबन हटाया, विश्वास नाराज


READ MORE

आम आदमी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय परिषद की वार्षिक बैठक से तीन दिन पहले ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान का निलंबन वापस ले लिया है. इससे संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास से नाराज हैं.इस कदम से विश्वास के पार्टी में और अलग-थलग पड़ने की संभावना है. अमानतुल्ला ने विश्वास पर आप को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट बताया था.


पार्टी ने खान के मुद्दे को देखने के लिए आशुतोष, आतिशी मार्लेना और पंकज गुप्ता की तीन सदस्यीय समिति गठित की थी. हालांकि इसे विश्वास को शांत करने और पार्टी को आपस में बंटने से रोकने की कोशिश के तौर पर देखा गया था.


खान ने कहा, आशुतोष ने मुझे फोन किया और बताया कि पार्टी ने निलंबन वापस लेने का फैसला किया है. मुझे लगता है कि गुजरात में आगामी चुनावों में मेरी सेवाओं की जरूरत है.

No comments:

Post a Comment