Monday, 30 October 2017

भारतीय रेलवे को पटरियां आपूर्ति करने की जेएसपीएल ने जताई इच्छा


READ MORE

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) भारतीय रेल की पटरी खरीद के लिए जारी एक निविदा में भाग लेने को इच्छुक है. कंपनी के कॉरपोरेट रणनीतिकार कपिल मंत्री ने इसे ‘ना छोड़ने वाला अवसर’ करार दिया.रेल मंत्रालय ने 3,500 करोड़ रुपए मूल्य की सात लाख टन पटरी खरीद के लिए इस तरह की पहली वैश्विक निविदा जारी की है.


मंत्री ने कहा, ‘हम अन्य देशों के रेलवे को पटरियों की आपूर्ति पहले से ही कर रहे हैं और यदि हम इसे पाने में सक्षम रहते हैं तो ये हमारे लिए पहला अवसर होगा.’ भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की सेल के अलावा केवल जेएसपीएल ही ऐसी कंपनी है जो रेल पटरियों का उत्पादन करती है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/garje-gujrat-bjp-slogan-for-gujrat-assembly-election-1095269.html

No comments:

Post a Comment