Monday, 30 October 2017

जब जैक्लीन ने ट्वीट करके बताई अपनी डिमांड


READ MORE

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को जनता ने खूब पसंद किया है और फिल्म बॉक्स अॉफिस पर भी कमाल कर रही है.इस बार गोलमाल सीरीज में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर के अलावा श्रेयस तलपडे, तब्बू और परिणिति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में रहे.


वैसे गोलमाल सीरीज की पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी. ‘गोलमाल अगेन’ इतनी पसंद की गई है कि अब गोलमाल के अगले भाग की भी बातचीत होने लगी है. खुद बॉलीवुड एक्टर भी यह बात कहने लगे हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने भी गोलमाल 5 बनाने की डिमांड कर दी है.




जैकलीन ने अपने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई और अब वो बेसब्री से सीरीज की अगली फिल्म का इंतजार कर रही हैं.


जैकलीन ने कहा, ” फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई और अब मुझसे ‘गोलमाल 5’ का इंतज़ार नहीं हो पा रहा है. इसे जल्दी बनाया जाए. “


इस पोस्ट में जैक्लीन ने अजय देवगन, परिणिति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर को टैग भी किया है.


वैसे जैकलीन के इस ट्वीट के अलावा भी बॉलीवुड में कयास लगाए जा रहे हैं कि गोलमाल 5 को लेकर बातचीत होनी शुरू हो गई है. एक अख़बार के इंटरव्यू में खुद रोहित शेट्टी ने कहा भी था कि अगर गोलमाल अगेन अच्छा करती है तो वो इसके अगले भाग के बारे में जरूर सोचेंगे.


अब देखने वाली बात होगी कि दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म कब देखने को मिलती है. कहीं डिमांड करने वाली जैक्लीन खुद ही फिल्म का हिस्सा बनकर दर्शकों को सरप्राइज दे दें.


ये भी पढ़ें :


रजनीकांत बनकर लुंगी डांस करेंगी बाहुबली की ये हीरोइन

No comments:

Post a Comment