Tuesday, 31 October 2017

कर्नाटक में पहली बार महिला IPS को DGP का पद


READ MORE

कर्नाटक में पहली बार एक महिला नीलमणि एन राजू पुलिस प्रमुख बन रही हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी नीलमणि पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक रूपक कुमार दत्त का स्थान लेंगी जो मंगलवार को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं.सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ये निर्णय गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी से सलाह के बाद लिया. नीलमणि राजू उत्तराखंड में रूड़की की रहने वाली हैं.


इस पद की दौड़ में तीन आईपीएस अधिकारी, नीलमणि एन राजू, क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डीजीपी, एच सी किशोर चंद्रा और एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजीपी, एम एन रेड्डी शामिल थे.


ये साल महिला आईपीएस अधिकारियों के नाम रहा है. इससे पहले 1987 में केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं, आर श्रीलेखा, 30 साल बाद राज्य की पहली महिला डीजीपी बनीं.वहीं 1982 बैच की आईपीएस अधिकारी गीता जोहरी इसी साल पीपी पांडे के इस्तीफे के बाद गुजरात की पहली महिला डीजीपी नियुक्त हुईं. गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ सरकार ने उन्हें ये अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी है.


किरण बेदी के बाद भारत की दूसरी आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्या, पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं जो डायरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस भी रह चुकी हैं. अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक और राजीव गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. उन्हीं के जीवनी पर
प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘उड़ान’ बनी थी जिन्हें उनकी बहन कविता चौधरी ने निर्देशित किया था.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/nid-ahmedabad-student-chakradhar-aalla-made-bullet-train-logo-on-31st-attempt-1150783.html

No comments:

Post a Comment