READ MORE
हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के मैनेजर के साथ-साथ बीसीसीआई के महाप्रबंधक रहे एमवी श्रीधर का सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.श्रीधर का निधन हैदराबाद स्थित उनके घर पर हुआ. उन्हे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी उम्र 51 साल थी.
श्रीधर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया और रनों का अंबार लगाया.उन्होंने 97 प्रथम श्रेणी मैचों में 6701 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 27 अर्धशतक भी लगाए. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 366 रन है. श्रीधर की किस्मत खराब रही कि इतना शानदार प्रदर्शन के बाद भी वह टीम इंडिया में अपनी जगह कभी नहीं बना पाएं.
Former BCCI General Manager(Cricket Operations) MV Sridhar passes away after a cardiac arrest
— ANI (@ANI) October 30, 2017
श्रीधर साल 2008 के उस यादगार दौरे में भी टीम के मैनेजर थे जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंकीगेट विवाद हुआ था.
Shocked and saddened by the news of Dr. M V Sridhar passing away….cricket and world in general is poorer in his absence. R. I. P.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 30, 2017
कुछ समय पहले ही बीसीसीआई के महाप्रबंधक पद से दिया था इस्तीफा
लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद बीसीसीआई में लागू हुए नए नियमों के तहत हितों के टकराव की चाबुक अब बोर्ड के जनरल मैनेजर एमवी श्रीधर पर चल गई थी. बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस देखने वाले एमवी श्रीधर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट की बनाई प्रशासकों की समिति यानी सीओए ने कबूल भी कर लिया.
जानकारी के मुताबिक श्रीधर ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दिया था जिसे सीओए ने स्वीकार करते हुए उन्हें 30 सितंबर को कार्यमुक्त करने का फैसला किया. श्रीधर के ऊपर आरोप थे कि उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट ऐसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्लबों में अपने मालिकाना हक की जानकारी को छुपाया था. ऐसा करना सीधे–सीधे लोढ़ा कमेटी के सुझाए नियमों के तहत हितों के टकराव के दायरे में आ रहा था. लिहाजा उन्हे बिना शर्त इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट ऐसोसिएशन से जुड़े छह क्लबों में उनकी भागीदारी थी जिसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था. हैदराबाद क्रिकेट ऐसोसिएशन के के मौजूदा अध्यक्ष और भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अरशद अय्यूब ने इस बात की जानकारी सीओए को दी थी जिसके बाद ही श्रीधर को इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया.
Shocking news about Dr MV Sridhar who passed away today. Last time met in Delhi during women teams arrival.was a great media manager. RIP.
— Vimal Kumar (@Vimalwa) October 30, 2017
ये भी पढ़ें:
जीतने ही वाला था न्यूजीलैंड, धोनी ने पलटा पासा
No comments:
Post a Comment