READ MORE
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर छाई है. रिलीज से लेकर अब तक करीब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं. लेकिन इस फिल्म पर लगातार पैसों की बरसात हो रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने देशभर में करीब 136.08 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 31.44 करोड़ रुपए कमाए.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 167.52 करोड़ रुपए कमा चुकी है. यह फिल्म देश के बाहर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में 37.60 करोड़ रुपए कमा चुकी है. कुल मिलाकर यह फिल्म 205.12 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
100 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत से दोगुना कमा चुकी है. अब भी इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े अब भी बढ़ रहे हैं.
#GolmaalAgain is SUPER-STRONG… Continues to dominate… [Week 2] Fri 7.25 cr, Sat 10.61 cr, Sun 13.58 cr. Total: ₹ 167.52 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2017
#GolmaalAgain…
Week 1: ₹ 136.08 cr
Weekend 2: ₹ 31.44 cr
Total: ₹ 167.52 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2017
#GolmaalAgain – OVERSEAS – Total till Sunday, 29 October 2017: $ 5.8 million [₹ 37.60 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2017
बॉक्स ऑफिस पर गोलमाल अगेन की टक्कर सुपरस्टार से हुई. आमिर खान की इस फिल्म को रिव्यू तो अच्छे मिले. लेकिन कमाई के मामले यह ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. फिल्म ने अब तक करीब 66.96 करोड़ रुपए की कमाई की है.फिलहाल इसके ताजा आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment