READ MORE
देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की विरासत को लेकर दो बड़ी पार्टियों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई है. बरसों से आरोप है कि कांग्रेस ने पटेल को नेहरू-गाँधी जैसा सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हक़दार थे. अब केंद्र की सत्ता पर बीजेपी के काबिज होने के बाद आज का दिन देश के लौह पुरुष बनाम आयरन लेडी में बदल गया है. आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है तो इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी. पटेल के नाम पर बड़े आयोजन पर बंगाल की ममता और कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सवाल खड़े किए और कांग्रेस ने इंदिरा को भूलाने के दावे कर बीजेपी को घेरा. हम तो पूछेंगे कि क्या गांधी परिवार पर अपने फ़ायदे के लिए सरदार पटेल को भुलाने का आरोप सही है?
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/samsung-galaxy-a7-2018-benchmark-listing-reveals-6gb-ram-android-7-1-nougat-7-2018-6-7-1-news-1767829
No comments:
Post a Comment