READ MORE
बॉलीवुड में बढ़ रहे तापमान पर फिल्म बनाई गई है. जब क्लाइमेट चेंज दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है ऐसे में ‘कड़वी हवा’ फिल्म का बनना अपने आप में बहुत अहम है.अब जब सर्दी और गर्मी के बीच के मौसम गायब होते जा रहे हैं. भारत के कई दूरदराज इलाकों में बरसात और बसंत-पतझड़ जैसे मौसम केवल किताबों में रह गए हैं. ऐसे में दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘कड़वी हवा’ को देश भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए.
संजय मिश्रा को लीड रोल में लेकर बनाई गई यह फिल्म क्लाइमेटचेंज जैसी दिक्कत को बारीकी से पेश करती है. फिल्म के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर काफी टाइम से आए हुए थे, लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है.
‘न्यूटन’, ‘मसान’ और ‘आंखों देखी’ जैसी फिल्में बना चुके अक्षय परिजा प्रोडक्शन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. ‘आई एम कलाम’ को डायरेक्ट कर चुके नील माधव पंडा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.
फिल्म के कुछ दमदार डायलॉग्स इस तरह हैं :
“कोई फंदा लटका है, कोई जहर खा कर मर रहा है. अब इंडिया में उन्हीं की चींखें हैं.”
“लल्ला जब हमारे यहां बच्चा जन्मत है तो हाथ में तकदीर की जगह कर्जे की रकम लिखकर लात है. “
“बहुत डर लगत है, ई रोग हमारे मोड़ा को भी ना खा जाए,
कौनसा रोग ? वही हवा “
फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म के जरिए संजय मिश्रा ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है. फिल्म में उनके अलावा रणवीर शोरे और तिलोत्तमा शोमे भी हैं.
ये भी पढ़ें :
No comments:
Post a Comment