READ MORE
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की लंबी छलांग ने घरेलू शेयर बाजार को भी सहारा दिया है. कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला. बुधवार को निफ्टी ने जहां 10410 का नया आंकड़ा छुआ. वहीं, सेंसेक्स भी 33479 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.
विश्व बैंक की तरफ से मंगलवार को देर शाम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी की है. इसमें भारत ने 30 पायदान की छलांग मारी है और 100वें पायदान पर जगह बनाई है. इस रैंकिंग से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.
बैंकिंग शेयर उछले
एक्सिस बैंक का बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है. इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. बैंकिंग शेयर के अलावा भारतीएयरटेल और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर्स भी हरे निशान के ऊपर हैं.
मंगलवार को मार्केट ने सुस्त शुरुआत की और बंद भी सुस्ती के साथ हुआ. लगातार 4 दिन से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का रिकॉर्ड कल टूट गया है. हालांकि विश्व बैंक से अच्छी खबर मिलने के बाद एक बार फिर घरेलू मार्केट ने नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है.
No comments:
Post a Comment