Monday, 30 October 2017

सानिया ने पति से मांगी 'ये' चीज, पाकिस्‍तानी क्रिकेटर बोला- सॉरी भाभी


READ MORE

पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्‍नी भारतीय टेनिस स्टार पत्नी सानिया मिर्जा के बीच रिश्ते काफी खुशगवार हैं. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी मजाक चलता रहता है. श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच हाल ही में हुई  टी20 सीरीज के बाद एक बार फिर से दोनों की कैमिस्ट्री देखने को मिली.पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती. इस सीरीज में शोएब मलिक ने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. उन्हें इनाम में एक नई बाइक भी मिली.


इस जीते हुए बाइक को लेकर उनकी पत्नी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी एक इच्छा जाहिर कर दी. उन्होंने ट्वीट किया कि चलें फिर से इस पे?




अब भला शोएब कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने भी ट्वीट कर दिया- ‘हां हां! जल्दी से तैयार हो जाओ जान. मैं बस आ रहा हूं.’




इस पर सानिया ने बाइक पर बैठे शोएब मलिक और शादाब खान की तस्वीर को ट्वीट कर लिखा- ‘कोई बात नहीं मुझे लगता है कि सीट पहले से ही घेर ली गई है.’




इस पर शादाब से रहा नहीं गया और उन्होंने ट्वीट कर सानिया से माफी मांगी. उन्होंने लिखा- ‘उप्स… सॉरी भाभी.’


No comments:

Post a Comment