READ MORE
सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती के मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ. इस दौरान दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोग पहुंचे. इस दौरान पीएम ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
#Delhi: Visuals from ‘Run for Unity’ flagged off by Prime Minister Narendra Modi on Sardar Patel’s birth anniversary pic.twitter.com/HZ9PGKkxeL
— ANI (@ANI) October 31, 2017
केंद्र सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है. रन फॉर यूनिटी में शटलर पीवी सिंधु, महिला क्रिकेट की कैप्टन मिताली राज और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह हिस्सा ले रहे हैं.
India is a country full of diversity, Unity in Diversity is our speciality: PM Modi in #Delhi #RunforUnity pic.twitter.com/QNCfcwXOCm
— ANI (@ANI) October 31, 2017
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सरदार पटेल ने बहुत कम समय में देश को एकता के सूत्र में बांध दिया. लेकिन शायद हमारे देश की नई पीढ़ी को उनसे परिचित नहीं कराया गया. इस महापुरुष के नाम को इतिहास के मिटा देने या छोटा करने का भी प्रयास किया गया. लेकिन, कोई सरकारी दल उनकी महानता को स्वीकार करे या न करे देश एक पल के लिए भी उनको भूलने के लिए तैयार नहीं है.
इस दौरान पीएम ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भी याद किया और श्रद्धांजलि दी.
Proud of his contribution to India before we attained freedom during the early years after we became independent: PM Modi on Sardar Patel pic.twitter.com/dZqvXpbXp6
— ANI (@ANI) October 31, 2017
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने देश की विविधता पर गर्व नहीं करेंगे तब तक यह केवल शब्दों में काम आएगी. हम गर्व से कह सकते हैं कि दुनिया के अलग-अलग रंग को भारत खुद में समेटे हुए है. दुनिया में एक ही पंथ के लोग एक दूसरे को पसंद नहीं करते. ऐसे में भारत में दुनिया की हर मान्यता, परंपरा और पंथ को एक सूत्र में बांधा गया है.
No comments:
Post a Comment