Monday, 30 October 2017

महाराष्ट्र के बीड में जन्मा 2 मुंह वाला बच्चा


READ MORE

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला ने 2 मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया. इस बच्चे के दो मुंह, 4 किडनी और 4 फेफड़े हैं. हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है. उसे परली के स्वराटी वैद्यकीय महाविद्यालय के आईसीयू में रखा गया है.अंबाजोगाई के पास के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय और अस्पताल विभाग के प्रसूति विभाग में 29 अक्टूबर को एक गर्भवती महिला चेकअप कराने आई. डाक्टरों ने जांच में पाया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा असामान्य है और महिला का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा जिसके बाद 29 की रात करीब 8.30 पर दो मुंह वाले बच्चे का जन्म हुआ.


प्रसूति विभाग के सर्जन संजय बनसोडे बताते हैं कि ये ऑपरेशन बहुत ही कठिन था. लेकिन इसे सुरक्षित ढंग से कर लिया गया जिसमें महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. फिलहाल बच्चे को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और महिला की भी हालत भी स्थिर है. बच्चे का वजन 3 किलो 700 ग्राम है. महिला की पहले से 3 बेटियां और एक बेटा है.


इसके पहले भी इस अस्पताल में एक महिला ने असामान्य बच्चे को जन्म दिया था जिसकी पैदा होते ही मौत हो गई थी. लेकिन इस बार डाक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन करते हुए बच्चे और मां दोनों को सुरक्षित बचा लिया.ये भी पढ़ें-
असामान्‍य पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर भी हैं चिंतित
4 साल की उम्र में ही बच्ची को आने लगे पीरियड्स, परेशान करने वाली है वजह


 


Article source: https://hindi.news18.com/videos/sau-baat-ki-ek-baat-154-1108965.html

No comments:

Post a Comment