READ MORE
श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ को जादूटोने की मदद से जीता. हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया.चांदीमल ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की सीरीज़ से पहले एक तंत्रिक से आशीर्वाद लिया था.
उन्होंने कोलंबो लौटने के बाद कहा, ‘मैं किसी से भी आशीर्वाद लेने के लिये हमेशा तैयार रहता हूं, चाहे वे तांत्रिक हो या पादरी. आप प्रतिभावान हो सकते हैं लेकिन बिना दुआओं के आगे नहीं बढ़ सकते.’
बता दें कि श्रीलंका ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी. इसके बाद वनडे और टी20 मेें उसका सूपड़ा साफ हो गया था.ये भी पढ़ें:
वीरेंद्र सहवाग के नाम किया गया फीरोज़शाह स्टेडियम का गेट नं-2
INDvsNZ: पहला T20 कल, नेहरा को जीत के साथ विदा करना चाहेगी टीम इंडिया
No comments:
Post a Comment