READ MORE
कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस ने एक रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अंतिम समय में निमंत्रण दिए जाने के बाद मंगलवार को केंद्र पर गैर बीजेपी शासित राज्यों से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 29 अक्तूबर को 1542 करोड़ रुपए की लागत से बनी 107 किलोमीटर लंबी बीदर-कलबुर्गी रेल लाइन का उद्घाटन किया था.
नयी रेल लाइन के उद्घाटन के लिए बीदर में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धारमैया शामिल नहीं हुए थे और कार्यक्रम के लिए आखिरी समय में निमंत्रित किए जाने पर अपनी अप्रसन्नता जतायी थी. खड़गे भी इसी आधार पर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे.
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर ने यहां गुंडलूपेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के घर-घर अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस तरह का व्यवहार संविधान के संघीय ढांचे के खिलाफ है.’ उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को ये ध्यान में रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री साढ़े छह करोड़ कन्नड़ वासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं.’उन्होंने बीदर-कलबुर्गी रेल परियोजना के खर्च का 50 फीसदी कर्नाटक सरकार ने साझा करने का उल्लेख किया और कहा कि सिद्धारमैया और खड़गे को समय पर सूचित किया जाना चाहिए था और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया जाना चाहिए था.
No comments:
Post a Comment