Monday, 30 October 2017

'क्या राहुल गांधी का डॉगी उनसे ज़्यादा स्मार्ट है'


READ MORE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ने एक मजाकिया ट्वीट के जरिए अपने आलोचकों पर निशाना साधा था. इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक डॉगी तरह-तरह की ट्रिक परफॉर्म कर रहा है. राहुल ने बताया कि ये उनका पालतू कुत्ता पीडी है, जो उनके लिए ट्वीट करता है.जाहिर है राहुल ने डॉगी का सहारा लेकर मजाक-मजाक में अपने विरोधियों पर तंज कसा था. जिसके बाद सोशल मीडिया में राहुल गांधी के ट्वीट के अलावा उनके डॉगी पीडी पर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई.


राहुल का ये तंज भरा ट्वीट विरोधियों पर उनका जवाबी हमला था. इस ट्वीट के जरिए राहुल ने अपने उन विरोधियों पर निशाना साधा जो सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती सक्रियता और लोकप्रियता से परेशान हो उठे हैं.


राहुल के विरोधी लगातार ये आरोप लगा रहे हैं कि राहुल की सोशल मीडिया को कोई और शख्स मैनेज कर रहा है क्योंकि राहुल न ऐसे तंज कर सकते हैं और न ही इतने हाजिरजवाब हैं.




लेकिन राहुल गांधी का ये ट्वीट अब उन्हीं पर भारी पड़ रहा है. सोशल मीडिया एक स्ट्रेटजी के तहत ‘पीडी’ यानी राहुल गांधी के डॉगी की मदद लेकर खुद उनको ट्रोल किया जा रहा है.


सोशल मीडिया में एक पोस्टर चल रहा है जहां राहुल गांधी साइकल चला रहे हैं और उनकी आगे की सीट में डॉगी सवार है. ये पोस्टर एक फिल्म के पोस्टर की तरह जिसमें लिखा है कि एक ऐसे कुत्ते की कहानी जो अपने मास्टर से ज्यादा स्मार्ट है.




दरअसल, ये ट्वीट अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन से प्रेरित है.




देखिये कुछ दिलचस्प ट्वीट






;


Article source: https://hindi.news18.com/videos/sau-baat-ki-ek-baat-154-1108965.html

No comments:

Post a Comment