Tuesday, 31 October 2017

आधार को लेकर अब सुब्रमण्यम स्वामी सरकार के खिलाफ


READ MORE

सरकारी सुविधाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने के सरकार के फैसले का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बाद अब बीजेपी के राज्यभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं. स्वामी ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.मंगलवार को बीजेपी सांसद ने इस बारे में एक ट्वीट किया. स्वामी ने लिखा कि आधार की अनिवार्यता को लेकर वह जल्द पीएम को चिट्ठी लिखने वाले हैं. स्वामी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस फैसले को खारिज कर देगा.


आधार की अनिवार्यता के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सोमवार को इसपर हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यदि पीड़ित महसूस करती है, तो आम नागरिक की तरह राहत की मांग कर सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई राज्य सरकार संसद में पारित आदेश के खिलाफ नहीं जा सकती है.




बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा था कि वह अपना मोबाइल फोन आधार से लिंक कराने की बजाए अपना फोन कनेक्शन बंद करना पसंद करेंगी. उन्होंने कहा था, “किसी भी स्थिति में मैं आधार को अपने फोन नंबर के साथ लिंक नहीं करुंगी. यदि अधिकारी मेरा फोन बंद कर देते हैं तो उन्हें करने दो. इससे मेरी ही परेशानी कम हो जाएगी.”


उन्होंने आरोप लगाया है कि आधार से फोन को जोड़कर बीजेपी लोगों की जासूसी करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा था, “यह मेरी निजता पर सीधा हमला है.”


ये भी पढ़ें:  आधार पर केंद्र को SC का नोटिस, ममता बनर्जी सरकार को लगाई फटकार


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/anupam-kher-on-national-anthem-inside-cinema-hall-1150728.html

No comments:

Post a Comment