READ MORE
बॉलीवुड के चर्चित अफेयर्स की लिस्ट बनाई जाए तो सलमान और ऐश्वर्या इस लिस्ट में टॉप-5 में होंगे. खूबसूरत ऐश्वर्या और दिल जीतने वाले सलमान की जोड़ी उनके फैन्स को बहुत पसंद थी. उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर बॉलीवुड में एंट्री ले ही रही थीं, वहीं सलमान अपना नाम बना चुके थे.ऐसा नहीं था कि सलमान उस वक्त सिंगल थे. तब वह सोमी अली को डेट कर रहे थे. वह उनके लिए काफी सीरियस भी थे. लेकिन ऐश्वर्या को देखते ही वह उनके प्यार में पड़ गए. एक वेबसाइट पर दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक सोमी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान से उनका ब्रेकअप ऐश्वर्या की वजह से हुआ.
केवल ब्रेकअप ही नहीं सलमान ने ऐश्वर्या के लिए एक फिल्म तक छोड़ दी थी. कहा जाता है कि मंसूर अली की फिल्म जोश (2000) में शाहरुख का किरदार पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था. लेकिन सलमान ने यह फिल्म केवल इसलिए छोड़ दी क्योंकि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का रोल मिला था.
भाई के रोल के चक्कर में फिल्म छोड़ने वाले ‘भाई’ ऐश्वर्या को पसंद तो बहुत करते थे, लेकिन साथ में काम करने का मौका उन्हें बहुत ही कम मिला. जैसे आंधी की तरह शुरू हुआ ये रिश्ता तूफान बनकर खत्म हुआ, उसी तरह दोनों ने फिल्मी पर्दे पर भी एक दूसरे से दूरी बना ली.ऐश्वर्या और सलमान के लंबे फिल्मी करियर को देखें तो उन्होंने साथ में केवल एक फिल्म की है. ये फिल्म थी ‘हम दिल दे चुके सनम’. साल 1999 में आई इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या लवर्स के रोल में थे. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. यह फिल्म आज तक दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या के गाने भी काफी हिट रहे थे.
इसके अलावा सलमान और ऐश्वर्या साल 2000 में आई फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में नजर आए थे. लेकिन इस फिल्म में सलमान कैमियो अपीयरेंस में थे. यह फिल्म मुख्यतौर पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की थी. इस फिल्म में सलमान की एंट्री तब होती है जब करण (अभिषेक) साहिबा (ऐश्वर्या) को घर में छोड़कर जा रहा होता है. उस वक्त तक साहिबा पति का नाटक कर रहे करण के प्यार में पड़ चुकी होती है. वहीं करण इस कशमकश में होता है कि वह क्या करे? वह रास्ते में ट्रक ड्राइवर की मदद लेता है और यह ट्रक ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान थे. मतलब यह कि पर्दे पर सलमान ऐश्वर्या के पति यानी अभिषेक बच्चन के ड्राइवर के तौर पर नजर आ चुके हैं.
टॉप के एक्टर्स होते हुए भी दोनों ने कोई फिल्म साथ में साइन नहीं की. करीब दो साल के गैप के बाद साल 2002 में आई सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में नजर आईं. लेकिन इसमें उनका कैमियो रोल था.
इससे साफ है कि असल जिंदगी में खटास आने के बाद उन्होंने पर्दे पर भी एक दूसरे से दूरी बनाई. अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर सलमान से रिश्ता जोड़ने वाली ऐश्वर्या ने सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की. ऐश्वर्या ने खुद माना कि वह सलमान के गुस्सैल व्यवहार और हिंसक प्रवृत्ति की वजह से उनसे दूर हुईं.
No comments:
Post a Comment