READ MORE
मुंबई रेलवे पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को 19 साल के लड़के के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. आरोपी और पीड़ित दोनों मुम्बई के देवनार के कत्लखाने में काम करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़का 17 साल का है.ईद के दिन नाबालिग लड़के ने पीड़ित इमरान से 300 रुपए का मटन उधार लिया, जिसके बाद इमरान लगातार अपने रुपयों की मांग नाबालिग आरोपी से कर रहा था. लेकिन फिर भी आरोपी उसके पैसे नहीं लौटा रहा था. परेशान होकर इमरान ने 9 अक्टूबर की शाम को नाबालिग आरोपी को नवी मुंबई और मानखुर्द स्टेशन के नजदीक मिलने के लिए बुलाया.
नाबालिग को शक हुआ कि कहीं इमरान उसे मारने के लिए तो नहीं बुला रहा है? इन शक से घबराकर नाबालिग अपने साथ धारदार चाकू लेकर इमरान से मिलने चला गया.
दोनों के बीच रुपयों की बात पर फिर बहस होने लगी, जिसके बाद नाबालिग ने हथियार निकाल कर इमरान पर वार कर दिया. इमराम की मौके पर ही मौत हो गई. इस अपराध को छुपाने के लिए नाबालिग आरोपी ने इमरान की लाश को पटरियों पर डाल दिया ताकि इमरान की मौत एक हादसा लगे.रेलवे पुलिस को इमरान की लाश कटी हुई अवस्था में पटरियों पर मिली. शरीर पर लगे चोटों के निशान साफ ज़ाहिर कर रहे थे कि यह मामला महज हादसा नहीं है. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली जो उन्हें आरोपी तक ले गई.
पुलिस को जानकारी मिलते ही नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मर्डर के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.
ये भी पढ़ें-
मर्डर केस को एक्सीडेंट बता रफा-दफा करने में लगी थी पुलिस, लोगों ने पकड़वाया
आपसी रंजिश में बिजनेस पार्टनर ने रची खतरनाक साजिश, जानेंगे तो दहल जाएंगे
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/garje-gujrat-bjp-slogan-for-gujrat-assembly-election-1095269.html
No comments:
Post a Comment