Tuesday, 31 October 2017

गडकरी ने कहा, कांग्रेस भी नहीं समझती राहुल गांधी की बात


READ MORE

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए भी ये समझ पाना कठिन हो जाता है कि उनके पार्टी उपाध्यक्ष क्या कह रहे हैं.नौ नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले गडकरी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के सिलसिले में प्रदेश में हैं. अपने भाषण में उन्होंने भ्रष्टाचार और गरीबी दूर करने में नाकामी के लिए नेहरू-गांधी परिवार पर भी हमला बोला.


सड़क परिवहन, जहाजरानी और जल संसाधन मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी-नेहरू परिवार ने पार्टी नेताओं और उनके परिवारों की गरीबी दूर की.


राजनीति में परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा, ‘क्या हमें कोई ऐसा प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है जो प्रधानमंत्री की संतान है. क्या कोई सांसद एक सांसद को जन्म देगा, एक विधायक एक अन्य विधायक को जन्म देगा?’ गडकरी ने झंडुता विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देती है. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी आगे हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता क्या करेंगे?’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का भाग्य नहीं बदल सकती और बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में एक मौका मिलना चाहिए.गडकरी ने एक अन्य चुनावी रैली में कहा कि ये चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि लोगों के भविष्य के लिए है जिन्होंने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण परेशानी उठायी है.


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘गरीबी हटायी जाएगी’ नारे को दोहरा रहे हैं. ये नारा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था और पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसे जारी रखा.


उन्होंने कहा, ‘हां, वो लोग गरीबी दूर करने में सफल रहे लेकिन वो आम लोगों की गरीबी नहीं बल्कि कांग्रेस के सहयोगियों, परिवारों और नेताओं की गरीबी थी.’ उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया.


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने देश के या राज्य के लोगों के बदले अपने परिवारों के विकास पर ध्यान दिया.


गडकरी ने राज्य के लोगों को वहनीय परिवहन सुविधाओं का वादा किया और कहा कि लागत कम करने के लिए बिजली से चलने वाली बसें, टैक्सियां, दोपहिया वाहन शुरू किए जाएंगे.


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली पैदा करता है जिसका उपयोग सार्वजनिक परिवहन के लिए किया जाएगा. ये सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक बसें, टैक्सियां, दोपहिया वाहन शुरू करेगी. इससे पर्यावरण को भी लाभ होगा.


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/special-for-up-public-know-your-districts-election-date-1527812.html

No comments:

Post a Comment