Monday, 30 October 2017

आतंकवाद और कट्टरता जैसी चुनौतियों से भारत नहीं अप्रभावित: राजनाथ


READ MORE

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद और कट्टरवाद जैसी चुनौतियों का सामना पूरा विश्व कर रहा है और भारत इन समस्याओं से बचा हुआ नहीं है. गृह मंत्री ने कहा है कि आतंकवाद और साम्प्रदायिकता जैसी चुनौतियों के समाधान में सुरक्षा बलों के लिए अगला पांच साल बहुत महत्वपूर्ण होगा, ख़ास तौर से जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में.सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए सिंह ने कैडेटों से कहा कि वो इन समस्याओं को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लें.


गृह मंत्री ने कहा, ‘पूरा विश्व आज आतंकवाद और कट्टरवाद के भय से घिरा हुआ है. आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे संगठन पूरी दूनिया में निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं और परमाणु हथियारों के लिए ख़तरा बने हुए हैं. लोग साइबर हमले की समस्या का सामना कर रहे हैं. ये संगठन हमेशा नए आइडिया के साथ आ रहे हैं.’


सिंह ने कहा, ‘भारत इन समस्याओं से अलग थलग नहीं है. हमारा एक पड़ोसी देश लगातार आतंकियों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है. हम लोगों को अगले पांच साल में आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्प लेना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि सरकार ने आतंकवाद और वाम चरमपंथ के खिलाफ हाल के समय में कुछ निश्चत सफलता पायी है और इसे जारी रखने की आवश्यकता है.गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में पुलिसबलों के आधुनीकिकरण के लिए 25 हज़ार करोड़ रुपए आवंटित की है. उन्होंने कैडेटों से कहा कि वो अपने करियर में कठिन मेहनत, ईमानदारी, सकारात्मक दृष्टिकोण और समझदार निर्णय जैसे चार सिद्धातों को अपनाएं. राजनाथ ने इस मौके पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी कल्याण सोसाइटी के लिए पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/sau-baat-ki-ek-baat-154-1108965.html

No comments:

Post a Comment