READ MORE
चिदंबरम के कश्मीर पर दिए बयान ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है. पार्टी को डर है कि कश्मीर की स्वायत्तता पर दिया ये बयान हिमाचल और गुजरात चुनाव में उल्टा न पड़ जाए. लिहाजा पार्टी ने उन्हें सख्त ताक़ीद की है कि ऐसे बयानों से बाज़ आएं लेकिन कांग्रेस की इस फटकार के बाद भी चिदंबरम पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री तक ने उनको इस बयान के लिए खरी-खोटी सुनाई. सवाल लाज़िमी है कि कांग्रेस का इतना बड़ा नेता अलगाववादियों की ज़ुबान क्यों बोल रहा है?
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/anurag-thakur-writes-another-letter-to-the-members-of-bcci-519437.html
No comments:
Post a Comment