Tuesday, 31 October 2017

निर्भया के दोषियों को फांसी क्‍यों नहीं? तिहाड़ जेल को नोटिस


READ MORE

16 दिसंबर की रात में निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों की फांसी को लेकर तिहाड़ जेल को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में निर्भया के दोषियों को फांसी पर अब तक नहीं लटकाने के संंबंध में जवाब मांगा गया है.निर्भया की मां की शिकायत पर दिल्‍ली महिला आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन और दक्षिण दिल्‍ली के डीसीपी को नोटिस जारी किया है. जिसमें आयोग ने पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पांच महीने बीत जाने के बाद भी दोषियों को फांसी क्‍यों नहीं दी गई है.



Photo: File Photo

आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति जयहिंद ने पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, इसके बावजूद उन्‍हें अभी तक फांसी के फंदे पर क्‍यों नहीं लटकाया गया है. वहीं जानकारी के मुताबिक इस बारे में तिहाड़ जेल ने भी फांसी के आदेश जारी कर दिए थे, फिर क्‍या वजह रही कि अभी तक दोषी जिंदा हैं.निर्भया की मां ने आयोग से की शिकायत में कहा है कि निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा के आदेश हुए पांच महीने हो गए, लेकिन अभी तक वे फंदे से बाहर हैं और निर्भया को न्‍याय नहीं मिल सका है.  नोटिस भेजने के बाद स्‍वाति जयहिंद ने कहा कि शर्म की बात है कि देश को हिला कर रख देने वाले इस मामले में भी निर्भया और निर्भया के परिजन न्‍याय के लिए भटक रहे हैं और अपराधी जिंदा हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/nid-ahmedabad-student-chakradhar-aalla-made-bullet-train-logo-on-31st-attempt-1150783.html

No comments:

Post a Comment