READ MORE
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की टक्कर में शनिवार को सात महिलाओं और दो नाबालिगों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त घटी जब 14 लोगों को लेकर जा रही वैन रात करीब 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है.
Chandrapur: 11 people dead, 4 critically injured, in a collision between dual vehicles in Korpana area. #Maharashtra pic.twitter.com/RxAwBZSo86
— ANI (@ANI) December 8, 2018
सूचना के मुताबिक मरने वाले 11 लोगों में वैन ड्राइवर सहित, महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है.
(भाषा इनपुट के साथ)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/wqvWiz7iPyY/story01.htm
No comments:
Post a Comment