Saturday, 8 December 2018

वोटिंग लिस्ट से वैश्य समाज के लोगों का नाम हटाने पर AAP-BJP में जुबानी जंग


READ MORE

वैश्य समाज के वोटर्स का नाम कथित रूप से हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी समुदाय केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को वोट नहीं देगा.आम आदमी पार्टी  ने वैश्य समाज के चार लाख लोगों के नाम हटाने का आरोप लगाया है जबकि केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘आप’ लोगों को बेवकूफ बना रही है.


गोयल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के बनिए इस बात से नाराज़ हैं कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी बनियों को बेवक़ूफ़ समझती है. क्या वैश्य समाज इस बात पर विश्वास करेगा कि भाजपा ढूंढ-ढूंढ कर उनका वोट काटेगी? जबकी सच तो यह है कि दिल्ली से दो वैश्य नेता केंद्र सरकार में मंत्री हैं.’



(ये भी पढ़ें- 6 साल की ‘आप’ में बचे हैं सिर्फ 5 पुराने लोग)


इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली के कुल आठ लाख बनिए वोटरो में से चार लाख के नाम क्यों कटवाए, जवाब दीजिए .


गोयल के जवाब में केजरीवाल ने पलटवार किया,‘‘भाजपा की नोटबंदी, जीएसटी जैसी ग़लत नीतियों की वजह से व्यापारियों के धंधे चौपट हो गए. इसलिए बनिए इस बार भाजपा को वोट नहीं दे रहे. तो क्या इसका मतलब आप उनके वोट कटवा दोगे? ऐसे जीतोगे?’’




सांसद संजय सिंह और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज सहित आप के कई और नेताओं ने भी गोयल पर हमला किया है.


‘आप’ नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘सरजी, आप मंत्रिमंडल में सात में से दो मंत्री बनिया हैं, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनिया हैं. भाजपा को 80 प्रतिशत चंदा बनिया से आता है लेकिन मोदी सरकार में 73 मंत्रियों में केवल दो मंत्री बनिया हैं.’


(ये भी पढ़ें संजय सिंह ने साधा योगी पर निशाना,कहा-गलत नीतियों से गई निर्दोष पुलिसकर्मी की जान)

No comments:

Post a Comment