Friday, 7 December 2018

प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस में थे इन ख़ास लोगों के नाम, सामने आया ये Making Video


READ MORE

बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर निक जोनास अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को ईसाई और हिन्दू रीति रिवाज के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को शादी के लिए चुना था. जिसके बाद दोनों ने दिल्ली के होटल ताज पैलेस में पहला रिसेप्शन भी दे दिया है. इन सबके बाद अब प्रियंका की शादी में उन्होंने जिस ड्रेस को पहना था वो काफी चर्चा में आ चुकी है.दरअसल प्रियंका ने अपनी शादी में सब्यसाची का ‘द कनौज-रोज़ लहंगा’ पहना था जोकि बेहद खूबसूरत भी था. इस लहंगे की ख़ास बात ये थी कि इस लहंगे में प्रियंका के पति निक जोनास के साथ साथ मां-पिता का नाम भी लिखा गया था. बता दें लहंगे में रेड थ्रेड से निकोलस जोनस लिखा गया. खबरों के मुताबिक इस लहंगे को बनाने के लिए करीब 110 लोग लगे थे.


 


 
Priyanka Chopra @priyankachopra in Sabyasachi. Jewellery Courtesy: Sabyasachi Heritage Jewelry @sabyasachijewelry Image Courtesy: @hellocanadamag Photography by @josevilla Wardrobe @stylebyami Makeup: @mickeycontractor Hair: @hairbypriyanka Wedding Design: Abu Jani Sandeep Khosla @abujanisandeepkhosla Venue: Umaid Bhawan Palace @umaidbhawanpalace #Sabyasachi #PriyankaChopra #NickJonas #Nickyanka #BridesOfSabyasachi #GroomsOfSabyasachi #SabyasachiBride #SabyasachiGroom #DestinationWedding #SabyasachiJewelry #TheWorldOfSabyasachi @bridesofsabyasachi



A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on Dec 5, 2018 at 8:44pm PST




एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने भी इस बात को बताते हुए कहा कि मेरी शादी में मेरी दोनों ड्रेसेज मेरे लिए ही तैयार की गईं थीं. जिसमें मेरे दिल के करीब लोगों के नाम भी लिखे गए थे. उन्होंने बताया कि ड्रेस में उनकी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा के नाम के साथ साथ निक का नाम भी शामिल था.


 


 


The making of the Kanauj-Rose lehenga and jewellery for Priyanka Chopra. @priyankachopra Video Courtesy: Sabyasachi #Sabyasachi #PriyankaChopra @priyankachopra #NickJonas #Nickyanka #SabyasachiJewelry #TheWorldOfSabyasachi @bridesofsabyasachi @sabyasachijewelry



A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on Dec 6, 2018 at 4:48am PST




वहीं अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान पहनी गई सबसे लम्बे आवरण पर प्रियंका कहती हैं कि ये फैशन की बात नहीं है, मैं हमेशा से दुनिया का सबसे लम्बा आवरण पहनना चाहती थी. मेरा सपना पूरा हुआ, मेरा आवरण 75 फुट लंबा था.


ये भी पढ़ें- अमिताभ, शाहरुख, सलमान से आगे निकले तैमूर, इतने रुपए में बिकती है इनकी एक तस्वीर


No comments:

Post a Comment