Saturday, 8 December 2018

मणिपुर फेक एनकाउंटर केसः सीबीआई ने इंफाल पुलिस, CRPF और असम रायफल्स के खिलाफ केस दर्ज


READ MORE

मणिपुर फेक एनकाउंटर केस मामले में सीबीआई ने इंफाल पुलिस, सीआरपीएफ और असम रायफल्स के जवानों के खिलाफ 5 केस दर्ज किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.इस मामले में असम राइफल्स के साथ संबद्ध मेजर विजय सिंह बलहारा को सात अन्य सिपाहियों के साथ 12 साल के आजाद खान नाम के लड़के की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था. आईपीसी की हत्या से जुड़ी धाराओं में यह मामला दर्ज किया गया था.


(यह भी पढ़ें- मणिपुर फेक एनकाउंटर मामले में आर्मी मेजर सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज)


हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश संतोष हेगड़े की अगुवाई में गठित आयोग ने इस मामले को फर्जी मुठभेड़ करार दिया था. आयोग ने कहा कि परिवार के मुताबिक आजाद की चार मार्च 2009 को हत्या की गई थी.आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह फोउबाक्चाओ हाई स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था जिसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. हत्या करने से पहले उसे कथित तौर पर उसके घर से उठाया गया था. इस कथित मुठभेड़ से करीब दो महीने पहले हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और दूसरे कड़े आरोपों के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी.


(ये भी पढ़ें– सेना के 300 से अधिक जवानों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट)


आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि आजाद के परिवार ने कहा कि आजाद और उसका दोस्त कियाम आनंद सिंह घर के बरामदे में अखबार पढ़ रहे थे जहां उनके माता-पिता और रिश्तेदार भी मौजूद थे. उन्होंने रिपोर्ट में कहा, ‘‘सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर 30 सुरक्षाकर्मी घर पर आए और आजाद को पास के खेत में ले गए जहां परिवार वालों के विरोध के बावजूद उसे बेरहमी से पीटा गया.’’


रिपोर्ट के मुताबिक आजाद के मातापिता, रिश्तेदार और दोस्तों को एक कमरे में बंद कर दिया गया लेकिन वे खिड़की से देख सकते थे कि पिटाई के बाद एक कमांडो द्वारा उसे गोली मार दी गई और बाद में उसके शव के पास पिस्तौल फेंक दी गई.


इसे भी पढ़ें-
जब राहुल गांधी ने MP कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं से कहा, ‘ये मेरे प्रतिनिधि, उनके साथ बदसलूकी कैसे!’
उत्तराखंड: सांप्रदायिक घटनाओं में अचानक से क्यों आ रही है ‘तेजी’?


Article source: http://hindi.news18.com/news/rajasthan/alwar/girl-sold-in-40-thousands-in-alwar-966913.html

No comments:

Post a Comment