Saturday, 8 December 2018

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ मारपीट, समर्थकों ने आरोपी को जमकर धुना


READ MORE

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ एक युवक ने मारपीट की जिसके बाद आठवले के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना मुंबई के अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र की है. रामदास आठवले एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.रामदास आठवले के समर्थकों की पिटाई से आरोपी युवक बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक की पहचान प्रवीण गोसावी के रूप में की गई है.


वीडियो में भी देखा जा सकता है कि आठवले के समर्थक चाहते थे कि युवक आठवले से माफी मांगे, लेकिन इस से पहले ही लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/oxTMVaZj2s0/story01.htm

No comments:

Post a Comment