READ MORE
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के असहयोगात्मक रवैये के खिलाफ त्रिपुरा सरकार ने पत्र लिख कर आपत्ति दर्ज कराई है. त्रिपुरा के मुख्य सचिव एल के गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय कुमार देव के पत्र लिखकर इस बारे में सूचना दी है.पत्र में लिखा है कि कूच बिहार की स्थानीय पुलिस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव की विजिट के दौरान सहयोग नहीं किया. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है लेकिन उनकी यात्रा के दौरान उनके सुरक्षा अधिकारियों के साथ कूचबिहार पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा.
No comments:
Post a Comment