READ MORE
भारत के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पीरामल समूह के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी में पारिवारिक मेहमानों के साथ लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था. इस संगीत सेरेमनी को खास बनाने के लिए न सिर्फ अभिषेक और ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद मंच साझा किया, फिल्मों में साथ नज़र न आने वाले शाहरुख और आमिर भी यहां साथ नज़र आए.ये शाही समारोह शनिवार को उदयपुर में हुआ जिसमें बॉलीवुड से शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन सलमान खान, ऐश्वर्या राय पहुंचे. ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी ही फिल्म ‘गुरु’ के गाने ‘तेरे बिना’ पर परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं.
A post shared by AbhiAsh_IndoFc (@abhiash_indofc) on Dec 9, 2018 at 7:49am PST
ऐश्वर्या गुलाबी लहंगे में दिखाई दी तो वहीं अभिषेक बच्चन ने शेरवानी पहन रखी थी. इस जोड़ी के अलावा बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के डांस की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी के साथ भी मंच पर एक परफॉर्मेंस दी और इसके बाद शाहरुख महफिल के कई मेहमानों के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए. आपको बता दें कि शाहरुख, अंबानी परिवार के पुराने मित्रों में से एक हैं.
@iamsrk @_aamirkhan @bachchan @aishwaryaraibachchan_arb at #ishaambaniwedding in #udaipur
A post shared by ♡SRK BULDHANA CFC♡ (@srkbuldhanacfc) on Dec 9, 2018 at 7:54am PST
बता दें कि उदयपुर में ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए शनिवार से बॉलीवुड सितारे उदयपुर पहुंचने लगे थे. इस संगीत समारोह में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा इंटरनेशनल सिंगर बेयोंसे भी परफॉर्म करने के लिए पहुंची हैं.
12 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल मुंबई में अंबानी परिवार के निवास स्थान ‘एंटीला’ में शादी करेंगे.
ये भी पढ़े: चोरी हुई भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की सबसे कीमती चीज
No comments:
Post a Comment