READ MORE
UPSSSC VDO Admit Card 2018: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी या VDO परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- मोदी सरकार दे रही है इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें अप्लाई
ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC VDO Admit Card 2018
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं.– UPSSSC VDO Admit Card 2018 के लिंक पर क्लिक करें.
– एक नया विंडो खुलेगा. यहां मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
– आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें.
ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस विभाग में निकली हैं भर्तियां
बता दें यूपीएसएसएससी ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा 2 सेशन में आयोजित होगी. सुबह की शिफ्ट में परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसके अलावा शाम के शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी.
No comments:
Post a Comment