Sunday, 9 December 2018

महाराष्ट्र के किसान को प्याज बेचने से हुई छह रुपए की कमाई, मुख्यमंत्री को भेजी


READ MORE

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबर्दस्त गिरावट और प्याज बेचने के एवज में मिलने वाली मामूली रकम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है.श्रेयस अभाले नाम के किसान ने ताया कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास महज छह रुपए बचे.


यह भी पढ़ें: 545 किलो प्याज के मिले सिर्फ 272 रुपए, नाराज किसान ने CM को भेजे पैसे


श्रेयस ने कहा, ‘संगमनेर थोक बाजार में मैं जब 2,657 किलो प्याज लेकर आया तो मुझे 2,916 रुपए मिले. मजदूरी और परिवहन पर आए खर्च के तौर पर 2,910 रुपए चुकाने के बाद मेरे पास सिर्फ छह रुपए बचे.’उसने कहा कि वह इससे काफी निराश हुआ और मुख्यमंत्री को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजने का फैसला किया ताकि इस स्थिति की तरफ उनका ध्यान दिलाया जा सके.


यह भी पढ़ें:50 पैसे किलो बिक रही प्याज, लहसुन के मिल रहे 1 रुपये… किसान परेशान


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EVorSKcnQJU/story01.htm

No comments:

Post a Comment