READ MORE
तेलंगाना में खंडित जनादेश आने का पूर्वानुमान जताते हुए भाजपा ने रविवार को दावा किया कि वह राज्य में अगली सरकार गठित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में बने रहने पर नजरें लगाए हुए है. तेलंगाना में सात दिसंबर को मतदान हुआ था और राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा, ‘हम एक दशक के बाद पहली बार अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. हम जीतने के लिए चुनाव लड़ा है. भाजपा सरकार में शामिल होगी. भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती. नतीजे आने के बाद क्या होगा, हम इस बारे में सोचेंगे.’
ये भी पढ़ें: Exit Poll Result 2018: तेलंगाना की सत्ता में बनी रहेगी टीआरएस!
उन्होंने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना में एक मजबूत दल बनकर उभरी है और इससे उसके मत प्रतिशत और सीटों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी होगी. उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर जिनमें उनके हवाले से कहा गया कि खंडित जनादेश की स्थिति में भाजपा टीआरएस को समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को अलग तरीके से लिया गया.ये भी पढ़ें: तेलंगाना में 67 प्रतिशत मतदान, पिछले चुनाव से ढाई फीसदी कम हुई वोटिंग
Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-sau-baat-ki-ek-baat-197-1176047.html
No comments:
Post a Comment