Monday, 10 December 2018

विधानसभा चुनाव 2018: क्यों नहीं ख़त्म हो रहे EVM से जुड़े विवाद ?


READ MORE

सिर्फ 24 घंटे बाद ही देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि इन चुनावों के दौरान लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठते रहे, एमपी कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान और उसके बाद लगातार सामने आई अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ के प्रति सतर्क रहें. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि ‘मोदी के भारत में, ईवीएम के पास रहस्यमयी शक्तियां हैं.’ राहुल ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज समाप्त हुए चुनावों के बाद सतर्क रहें. मध्यप्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम ने अजीब तरीके से व्यवहार किया, कुछ लोगों ने एक बस चुरा ली और दो दिनों के लिए गायब हो गए! वे एक होटल में ड्रिंक करते पाए गए.” बहरहाल सिर्फ कांग्रेस ही नहीं ही नहीं सपा, बसपा, आप और अन्य विपक्षी दल भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

No comments:

Post a Comment