READ MORE
दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की बैठक से एक दिन पहले द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की. स्टालिन और कई अन्य वरिष्ठ द्रमुक नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.राहुल गांधी ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ स्टालिन और द्रमुक के वरिष्ठ सदस्यों ने सोनिया जी से दिल्ली में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुलाकात की. हमारे बीच गर्मजोशी से कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई.’
Shri Stalin senior members of the DMK, visited Sonia Ji in Delhi today, to wish her on her birthday. We had a warm cordial meeting discussed a range of issues. I look forward to continuing our dialogue to strengthening our alliance, that has stood the test of time. pic.twitter.com/Cdg0deyfQG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 9, 2018
(ये भी पढ़ें- OPINION: कांग्रेस को ‘बड़े भाई’ की भूमिका देने से क्षत्रपों को ऐतराज़, अब महागठबंधन में होगा मंथन)
उन्होंने कहा, ‘‘मैं गठबंधन को मजबूत करने और चर्चा जारी रखने के लिए आशान्वित हूं, जो समय की कसौटी पर है.’’
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़े गठबंधन पर चर्चा करने के लिए कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की बैठक होने जा रही है.
Assembly Elections 2018: पांच राज्यों के परिणाम तय करेंगे लोकसभा चुनाव की दिशा!
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/four-dead-and-five-injured-as-fire-breaks-out-in-mumbai-sakinaka-1219484.html
No comments:
Post a Comment