Monday, 10 December 2018

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया में 15 साल बाद पुजारा ने दिलाई द्रविड़ जैसी जीत, BCCI ने यूं किया सलाम


READ MORE

टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. जबकि इस जीत के लिए राहुल द्रविड़ के उत्‍तराधिकारी माने जाने वाले चेतेश्‍वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. मजेदार बात ये है कि ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में है.दरअसल, राहुल द्रविड़ की दमखम की वजह से भारत को 15 साल पहले एडिलेड में जीत मिली थी, जिसमें उन्‍होंने पहली पारी में 233 रन और दूसरी पारी नाबाद 72 रन ठोके थे. इस मैच में पहली पारी में 556 रन बनाने वाली ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी पारी में 196 रन (अजीत अगरकर 6/41) पर ढेर हो गई थी. जबकि पहली पारी में 523 रन बनाकर ऑस्‍ट्रेलिया को जवाब देने वाली भारतीय ने 233 रन बनाकर जीत हासिल की थी.


खैर, इस बार ऐसा ही कुछ चेतेश्‍वर पुजारा ने किया है. उन्‍होंने पहली पारी में 246 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 123 रन बनाए तो दूसरी पारी में उनके बल्‍ले से निकले 71 रन. इस पारी के लिए 204 गेंदों का सामना किया और नौ चौके ठोके. यही नहीं, द्रविड़ की वजह से भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली थी और ऐसा ही इस बार हुआ है. हालांकि भारत ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में सीरीज की शुरुआती जीत के साथ की है. इससे पहले वह 11 बार खेली, जिसमें से 9 बार हार मिली तो दो मैच ड्रॉ हुए. यही वजह है कि एडिलेड की जीत के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को आज सलाम करते हुए एक टिवीट किया है.




पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में बने मैन ऑफ द मैच
चेतेश्‍वर पुजारा ने टेस्‍ट क्रिकेट में पांचवीं बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. वह चार बार एशिया तो एक बार ऑस्‍ट्रेलिया में ऐसा करने में सफल रहे हैं. वैसे वह ऑस्‍ट्रेलिया में मैन ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले 10वें भारतीय हैं. सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक तीन बार ये अवार्ड अपने नाम किया है. जबकि चेतेश्‍वर पुजारा के अलावा राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, इरफान पठान, गुंडप्‍पा विश्‍वनाथ, कपिल देव, रवि शास्‍त्री और के श्रीकांत ने एक-एक बार यह खिताब जीता है. हालांकि इस लिस्‍ट में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्‍गजों का नाम शुमार नहीं है.



चेतेश्‍वर पुजारा

एक और रिकॉर्ड हुआ पुजारा के नाम
इस साल भारत ने साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया में जीत हासिल की है और वह एक कैलेंडर ईयर में इन तीन देशों में जीत दर्ज करने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है. लेकिन इन जीतों में पुजारा का सबसे बड़ा हाथ रहा है. जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्‍होंने पहली पारी में 179 गेंदों पर 50 रन बनाए, तो ट्रेंट ब्रिज में 208 गेंदों पर दूसरी पारी में 72 रन ठोके. जबकि एडिलेड में उनके बल्‍ले से 123 (गेंद-246) और 71 (गेंद-204) निकले हैं.

No comments:

Post a Comment