READ MORE
भारत और चीन आतंकवाद से लड़ने की अपनी क्षमताओं में सुधार लाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए करीब एक साल बाद संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे. दक्षिण पश्चिम चीनी शहर चेंगदू में मंगलवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास का उद्घाटन समारोह 11 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा.चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने पिछले महीने कहा था कि सातवें भारत-चीन साझा सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ में दोनों तरफ से 100-100 सैनिक हिस्सा लेंगे. अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केन्द्रित होगा. वर्ष 2017 में दोनों देशों के बीच सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में करीब 73 दिन तक गतिरोध चलने के कारण यह अभ्यास करीब एक साल बाद हो रहा है.
चीन के वूहान में इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच संबंध पुन: पटरी पर लौटे. कर्नल रेन ने कहा, ‘अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा और आतंकवाद से लड़ने की उनकी क्षमताओं में सुधार आएगा.’ यह अभ्यास 23 दिसंबर तक चलेगा.
वहीं भारत और रूस की वायुसेनाएं अभियान संबंधी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से जोधपुर में 12 दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू करेंगी. भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि ‘एवीइंडर’ नाम का अभियान अद्वितीय होगा. क्योंकि रूस की वायुसेना अपना साजोसामान लेकर नहीं आएगी और वह युद्धाभ्यास में भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल करेगी.ये भी पढ़ें: भारत बांट रहा है जमकर पेटेंट लेकिन बड़ा हिस्सा ले जा रहे हैं विदेशी
अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर लड़ाकू विमान रूसी मूल के ही हैं और दोनों देशों की वायुसेनाएं आपसी तालमेल के महत्वपूर्ण स्तरों को छू चुकी हैं. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत में, ‘रशियन फेडरेशन ऐयरोस्पेस फोर्स’ के पायलट भारतीय वायुसेना के विमानों में भारतीय पायलटों के साथ उड़ान भरेंगे जो दोनों वायुसेनाओं में समान हैं.’
रूस रक्षा क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण साथी रहा है और दोनों के बीच सहयोग में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है. पिछले साल अक्टूबर में, भारत और रूस ने दस दिन के युद्धाभ्यास में भाग लिया था जिसमें उनकी थलसेनाएं, नौसेनाएं और वायुसेनाएं शामिल हुई थीं. इससे पहले दोनों देशों की तीनों सेनाओं ने रूस में युद्धाभ्यास ‘इंडर’ में भाग लिया था.
ये भी पढ़ें: दुनिया की टॉप 5 सेनाओं में शुमार, हिंदुस्तान की सेना
No comments:
Post a Comment