READ MORE
एक न्यूज चैनल में बहस के दौरान बीजेपी और सपा के प्रवक्ता आपस में उलझ गए. इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता ने सेक्टर 20 पुलिस थाने में शिकायत की है. पुलिस ने सपा प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया है.गौतमबुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद एक न्यूज चैनल पर लाइव चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया तथा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बीच तीखी झड़प के बाद हाथापाई हुई.
डॉ अजय पाल ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने भदौरिया को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि न्यूज चैनल से झड़प का वीडियो देने को कहा गया है.
उधर, सपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना के बाद थाना सेक्टर 20 पर सपा के कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए. इसके बाद पुलिस भदौरिया को वहां से थाना एक्सप्रेस वे ले गई. समर्थकों के साथ थाने पहुंचे सपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने भदौरिया के साथ मारपीट का आरोप लगाया.ये भी पढ़ें: अर्थशास्त्री का दावाः एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP को मिलेगा पूर्ण बहुमत
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/oxTMVaZj2s0/story01.htm
No comments:
Post a Comment