READ MORE
बॉलीवुड की लेटेस्ट स्टार किड सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के रिव्यू ठीकठाक ही रहे और फिल्म की पहले दिन की टिकट बुकिंग सिर्फ 15% से 20% ही रही. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले दिन कुछ खास उत्साह नज़र नहीं आ रहा है.निर्देशक अभिषेक कपूर की पिछली फिल्म ‘फितूर’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी और अब सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की बेहतरीन एक्टिंग के बाद भी लोग इस कहानी के लिए आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं.
साल 2013 में केदारनाथ मंदिर और आसपास के इलाके में आई भारी बाढ़ की कहानी पर आधारित इस फिल्म में एक प्रेम कहानी भी है. सारा का डेब्यू लंबे समय से चर्चा में है और जिस तरह से इस फिल्म को प्रमोट किया गया था, ऐसा लग रहा था कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो रिएक्शन नहीं दिखा. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.25 cr. के साथ एक अच्छी शुरुआत की है.
#Kedarnath takes a healthy start… Biz picked up during the course of the day… Sat and Sun biz crucial… Fri ₹ 7.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 8 December 2018
2.0 फैक्टर
फिल्म पर रजनीकांत और अक्षय की फिल्म 2.0 का भी प्रभाव पड़ा है. रजनीकांत की मेगाबजट फिल्म अभी अपने दूसरे हफ्ते में है और इस फिल्म को लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ऐसे में रजनी और अक्षय के सामने सारा और सुशांत की फिल्म को स्क्रीन भी कम ही मिल पाए हैं. देर शाम तक इस फिल्म के कलेक्शन भी सामने आ जाएंगे लेकिन सारा की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नज़र आ रही है क्योंकि अगले हफ्ते उनके सामने शाहरुख आकर खड़े हो जाएंगे.
इस बीच सैफ ने बताया है कि वो अपनी बेटी की फिल्म को नहीं देख पाए हैं क्योंकि वो इसे लेकर नर्वस हैं. दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह ने सारा की फिल्म को देखा है लेकिन सैफ ने इस फिल्म को नहीं देखा क्योंकि वो सारा को लेकर थोड़े नर्वस थे.
अब China में तहलका मचाएंगे रजनीकांत, 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘2.0’
No comments:
Post a Comment