Monday, 10 December 2018

इस सरकारी विभाग में 5200 पदों पर शुरू हो चुकी हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई


READ MORE

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एमप्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी ईएसआई में 5200 पदों पर भर्तियां चल रही हैं. ये भर्तियां कई पदों जैसे सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर इंजीनियर, टीचिंग फैकल्टी, पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कैडर, यूडीसी और स्टेनो के पदों के लिए है.ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का मौका, 50 हजार रुपए तक होगी सैलरी


इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल्स में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी को देखते हुए ईएसआई ने फुल-टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्तियों को भी मंजूरी दे दी है.


योग्यता-विभिन्न पदों पर आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है.


ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस में 3 हजार से ज्यादा जेल वार्डन के पदों पर वैकेंसी, यहां जानें जरूरी डिटेल्स


आयु सीमा-


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु भी पदों के अनुसार अलग-अलग है. इस लिंक https://www.esic.nic.in/recruitments पर जाकर आप भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस विभाग में निकली हैं भर्तियां


ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.


सरकारी नौकरियों की दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

No comments:

Post a Comment