Saturday, 8 December 2018

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 जवान घायल


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के मुजगुंड एनकाउंटर में सुरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए हैं. श्रीनगर के बाहरी इलाके में दूसरे दिन रविवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही. मुठभेड़ को देखते हुए श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.(ये भी पढ़ें- JK में ऑपरेशन ऑलआउट: 160 दिन में मारे गए 136 आतंकी, पत्थरबाजी भी हुई कम)


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपुरा मार्ग के पास मुज्गुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया था. आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.


यह भी पढ़ें: JK: पुलवामा में जैश से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तारअधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार सुबह फिर शुरू हो गई और आतंकवादियों को ठिकाने लगाने के लिए अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि रात में गोलीबारी रुक गई थी. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं.


अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं.


(यह भी पढ़ें- म्मू कश्मीर: हिंदू बहुल गांव ने एकमात्र मुस्लिम परिवार के शख्स को चुना अपना पंच)


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/karanataka-polls-pm-modi-calls-congress-a-deal-party-1368347.html

No comments:

Post a Comment