Sunday, 9 December 2018

शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, तीन तलाक के मुद्दे पर होगा जोर


READ MORE

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा परंपरागत रूप से संसद सत्र की शुरूआत की पूर्वसंध्या पर होने वाली बैठक में सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री सरकार का एजेंडा बताते हैं और सरकारी कामकाज के लिए विपक्ष का समर्थन मांगते हैं. यह लोकसभा चुनाव से पहले संसद का अंतिम संपूर्ण सत्र होगा.पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे संसद की कार्यवाही पर असर डाल सकते हैं जहां भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. इसी दिन संसद सत्र शुरू होगा. सरकार राज्यसभा में लंबित ‘तीन तलाक’ विधेयक पारित करने पर जोर देगी. उसने तीन तलाक को रोकने के लिए अध्यादेश लागू किया है.


सामान्य रूप से शीतकालीन सत्र नवंबर में शुरू होता है. हालांकि लगातार दूसरी साल इस बार इसकी शुरूआत दिसंबर में होगी. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से इस साल सत्र देरी से शुरू हो रहा है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EVorSKcnQJU/story01.htm

No comments:

Post a Comment