Friday, 7 December 2018

श्रीदेवी को लेकर अनिल कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा


READ MORE

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को पर्दे पर बहुत पसंद किया जाता था. इन दोनों ने साथ में कई सफल फिल्मों में काम किया और ‘जुदाई’, ‘लम्हें’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों ने इतिहास रचा. इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी में से एक माना जाता था. आप इनकी तुलना आज के दीपिका-रणवीर या सलमान-कटरीना की जोड़ी से कर सकते हैं.हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘डांस प्‍लस 4’ के मंच पर पहुंचे अनिल कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी अपनी यादें साझा की. इस शो के एक स्पेशल एपिसोड में हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई. इस साल फरवरी के महीने में होटल के कमरे में हुई एक दुर्घटना में श्रीदेवी की मौत हो गई थी.


शो पर आए अनिल कपूर ने अपने बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी और अपनी पसंदीदा को स्टार श्रीदेवी को लेकर एक खुलासा किया. अनिल ने बताया कि वो जब भी अपनी भाभी और को स्टार श्रीदेवी से मिलते थे तो उनके पैर जरूर छूते थे. हालांकि श्रीदेवी इस बात के लिए अक्सर मना ​किया करती थीं. अनिल ने इस दौरान श्रीदेवी से जुड़ी कई बातें शेयर की उन्होंने बताया कि वो श्रीदेवी की बहुत इज्जत करते थे.


अनिल ने बताया कि वो श्रीदेवी के काम करने के तरीके से और उनके व्यक्तित्व से हमेशा प्रभावित रहे. उन्होने कहा, “एक कलाकार के तौर पर मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मुझे श्रीदेवी जी के साथ काम करने का मौका मिला. मेरे करियर में उनका भी बहुत सहयोग रहा. एक कलाकार के तौर पर वो बहुत ही योग्य थीं. वो जैसी ही स्क्रीन पर नजर आती थी दर्शकों में एक उत्साह देखने को मिलता था.”‘डांस प्‍लस-4’ के मंच पर अनिल के साथ ही अभिनेता जितेन्द्र भी पहुचें थे. बता दें कि जितेन्द्र ने भी श्रीदेवी के साथ कई हिट फिल्‍में की हैं.


ये भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस में थे इन ख़ास लोगों के नाम, सामने आया ये Making Video

No comments:

Post a Comment