Sunday, 9 December 2018

क्या अगस्ता के कथित बिचौलिए जेम्स से जुड़ते हैं घर से भागने वाली दुबई की इस राजकुमारी के तार?


READ MORE

दुबई ने कहा घर से भागने वाली सऊदी राजकुमारी घर पर है और सेफ है. 32 साल की इस राजकुमारी शेख लतीफा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम, जिन्हें समुद्र में पकड़े जाने के बाद से नहीं देखा गया है. मार्च में यूनाइटेड अरब अमीरात से भागने की कोशिश कर रही थीं. वे दुबई के एक शेख की बेटी हैं. 40 मिनट के वीडियो में जिसमें वे दुबई से भागने की प्लानिंग कर रही हैं. एक पूर्व जासूस हर्वे जाऊबर्ट कह रहा है कि वह उनकी भागने में मदद कर रहा है लेकिन मार्च, 2018 में पकड़ लिया गया.शेख लतीफा के गायब होने पर अप्रैल में एसोसिएटेड प्रेस ने खबर दी थी जिसके बाद दुबई ने इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. हालांकि, सरकार के दुबई में मीडिया ऑफिस ने शनिवार को कोई टिप्पणी नहीं की. एएफपी के साथ एक बातचीत में कहा था कि क्योंकि एक महिला पुरुष की जिम्मेदारी होती है इसलिए वह अपनी इच्छा से ही नहीं जा सकती है.


मानवाधिकार कार्यकर्ता लगातार इस 32 साल की राजकुमारी के लिए चिंतित हैं. जो मार्च में पकड़े जाने के बाद से ही गायब चल रही हैं. शेख लतीफा ने अपने मुल्क से भागने के लिए 7 साल तैयारी की थी. अब इस राजकुमारी का लिंक भारत और हाल में ही भारत लाए गए अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी डील में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से भी जोड़ा जा रहा है.


शेख लतीफा दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं. राजकुमारी अल मकतूम के 30 बच्चों में से एक हैं. बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक लतीफा ने लगातार 7 सालों तक अपने देश से भागने की तैयारी की थी. हालांकि दुबई का राजघराना उनकी मदद करने वाले फ्रेंच जासूस पर ही उनके अपहरण का आरोप लगाता रहा है.पहले भी भाग चुकी है दुबई के शासक की बेटी
छोटी बेटी लतीफा से पहले भी दुबई के सास की एक बेटी भागने की कोशिश कर चुकी है. हालांकि यह बात थोड़ी पुरानी हो चुकी है. लतीफा से बड़ी राजकुमारी शम्सा ने 2000 में ब्रिटेन के सरे एस्टेट से भागने की कोशिश की थी. कुछ हफ्ते बाद 19 साल की शम्सा को कैंब्रिज से पकड़कर दुबई वापस ले आया गया था.


आज भी इस मामले की पूरी जांच नहीं हो सकी है क्योंकि यूके पुलिस को जांच के लिए दुबई आने की अनुमति ही नहीं मिली थी. हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि भागने के बाद से शम्सा को कभी भी सार्वजनिक जीवन में नहीं देखा गया है. शम्सा के बाद लतीफा ने पिछले 7 सालों में कई बार भागने की कोशिश की लेकिन ज्यादातर वे असफल ही रहीं.


16 साल की उम्र में भागने की कोशिश
इसी साल फरवरी से पहले लतीफा ने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर कई किस्से सुनाए थे. वे खुद ही वीडियो में कहती हैं कि उन्होंने 16 साल की उम्र में भागने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया था. और तीन साल तक जेल में रखकर टॉर्चर किया गया था. लतीफा ने वीडियो में अपने पिता को क्रूर भी कहा है. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने फिर से भागने की सावधानी से तैयारी की.



शेख लतीफा (फाइल फोटो)

फ्रांसीसी जासूस ने की थी भागने में मदद
बीबीसी के मुताबिक फ्रांस के पूर्व जासूस हर्व जॉबर्ट और मार्शल आर्ट ट्रेनर ने लतीफा की भागने में मदद की. उनका नाम टीना था. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में टीना बताती हैं कि वे 2014 में शाही आवास में लतीफा को ब्राजीलियन मार्शल आर्ट सिखाने गई थीं. इसी दौरान लतीफा ने उन्हें अपनी हालत बताई और उनसे मदद मांगी. लतीफा एक पूर्व जासूस हर्व के संपर्क में थीं.


उसने लतीफा के भागने का इंतजाम किया और लतीफा अपनी ट्रेनर के साथ एक छोटी रबड़ की नाव पर सवार हो निकल पड़ीं. वे दोनों किसी तरह समंदर की उस सीमा तक पहुंच गईं जहां हर्व अमेरिकी झंडे वाली बोट के साथ उनका इंतजार कर रहे थे. लतीफा खुश थीं, उन्हें लग रहा था कि उन्हें मुक्ति मिल गई है.


भारत का इस कहानी से क्या संबंध है?
दरअसल जब लतीफा भारत की ओर आ रही थी और गोवा के तट से 30 मील दूर थी तो उसे पकड़ लिया गया. उसके साथ फ्रेंच जासूस भी था. गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार लतीफा का भारत से फ्लोरिडा जाकर वहां राजनीतिक शरण लेने का प्लान था.


टेलिग्राफ के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के पोतों के साथ ही वहां भारतीय पोत भी थे और उन्होंने क्रू के लोगों के साथ मारपीट की और लतीफा को ले गए. वीडियो के मुताबिक वहां कुल 5 युद्धपोत, 2 प्लेन और 1 हेलिकॉप्टर थे. अब सूत्रों के हिसाब से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लतीफा को वापस सौंपने के एवज में ही अगस्ता वेस्टलैंड के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के लिए दुबई को राज़ी किया जा सका है.


संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने हाल ही में उसकी हालत को लेकर सऊदी को एक पत्र लिखा था. जिसके जवाब में दुबई सरकार ने कहा है कि लतीफा अपने परिवार के साथ है और ठीक है. हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है.


यह भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: सोनिया गांधी को था सियासत से परहेज, फिर बनीं देश की सबसे शक्तिशाली महिला


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/four-dead-and-five-injured-as-fire-breaks-out-in-mumbai-sakinaka-1219484.html

No comments:

Post a Comment