Sunday, 9 December 2018

News Blog : शीतकालीन सत्र कल से, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक


READ MORE

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन पर चर्चा करने के लिए सोमवार को दिल्ली में वरिष्ठ विपक्षी नेताओं की बैठक होगी. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बैठक मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी.वहीं संसद के शीतकालीन सत्र से पहले दोनों सदन में सुगम कामकाज के लिए सहमति बनाने के लिहाज से सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री सरकार का एजेंडा बताते हैं. 11 दिसंबर से लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है.


इसके साथ शराब कारोबारी विजय माल्या सोमवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में फिर से पेश होगा. माल्या के प्रत्यर्पण के मुकदमे पर फैसला जल्द आ सकता है. ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. पिछले साल अप्रैल से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से माल्या जमानत पर है.


देश, दुनिया, राजनीति, खेल, आर्थिक और मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ, पढ़ें सभी खबरें एक ही पेज पर…


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EVorSKcnQJU/story01.htm

No comments:

Post a Comment