Monday, 10 December 2018

कोच रवि शास्त्री ने LIVE शो में की 'गंदी बात', फैंस ने उड़ाया मजाक!


READ MORE

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने के बाद भले ही टीम इंडिया वाहवाही बटोर रही है लेकिन उसके कोच रवि शास्त्री का एक बार फिर मजाक उड़ाया जा रहा है. दरअसल जीत के बाद रवि शास्त्री ने सुनील गावस्कर के साथ लाइव शो में अजीबोगरीब बयान दे डाला. रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे टीवी पर प्रसारित या वेबसाइट पर लिखा नहीं जा सकता है. रवि शास्त्री के इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनका लगातार मजाक बना रहे हैं.





आपको बता दें एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया ने जबर्दस्त जीत दर्ज की. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 31 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में घरेलू टीम 291 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की जीत में उसके गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. बुमराह, शमी और अश्विन को 3-3 विकेट मिले वहीं ईशांत शर्मा को एक कामयाबी मिली. टीम इंडिया ने इस जीत में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.


विराट कोहली किसी भी एशियाई टीम के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीता. वहीं भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में इन तीनों देशों में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम है. भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीता है. वहीं एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 के बाद पहला टेस्ट मैच गंवाया है.


एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये तो बस शुरुआत है, हम यहां सिर्फ मैच जीतने नहीं बल्कि सीरीज जीतने आए हैं. एडिलेड टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली ने बयान दिया, ‘मुझे अपनी टीम के गेंदबाजों पर फक्र है. हमने सिर्फ 4 गेंदबाजों के साथ 20 विकेट ले डाले, जो कि एक बडी उपलब्धि है. ऐसा हमने पहले नहीं किया है. ये दिखाता है कि अगर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाएंगे तो हम अगले टेस्ट मैच भी जीतेंगे. हम जीत के हकदार थे और हमें जीत मिली.’

No comments:

Post a Comment