Sunday, 9 December 2018

अयोध्या में मस्जिद की जगह मंदिर था, साबित हो तो मुस्लिमों को मानना चाहिए: कल्बे जव्वाद


READ MORE

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि राम मंदिर को लेकर राजनीति बंद होनी चाहिए. उन्होंने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ सियासी दल राजनीति कर रहे हैं, उसे बंद होना चाहिए.कल्बे जव्वाद ने कहा कि बातचीत से अगर इस मसले का हल नहीं निकला तो फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंताजर करना चाहिए. जव्वाद ने साफ किया कि अगर अदालत में मस्जिद की जगह पहले मंदिर साबित हो जाता है तब मंदिर बनाने में हमें कोई भी ऐतराज नहीं होगा.


उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा चंद लोग उठा रहे हैं. भाजपा के सभी लोग उनके साथ नहीं हैं. हम चाहते है कि वहां शांति रहे लेकिन मंदिर के हक की बात करने वालों का मकसद मंदिर बनाना नहीं है बल्कि वहां अफरा-तफरी पैदा कर समाज को बांटना है. अगर सौ फीसदी यह साबित हो जाता है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह मंदिर था तब उसे मुसलमानों को मान लेना चाहिए.


शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उनसे कोई वास्ता नहीं है. जव्वाद ने कहा, हम अपने मुल्क में अमन चाहते हैं. रही बात अयोध्या पर फिल्म बनाने की जिसकी लागत 13 से 14 करोड़ रुपए है, यह सब वक्फ बोर्ड का पैसा है. इससे अच्छा है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करें.शिया धर्म गुरु ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि हाल ही में अयोध्या मसले पर कुछ दिन अकारण तनाव रहा लेकिन सीएम ने उस पूरे मामले को बखूबी हल कर अयोध्या में आयोजित धर्मसंसद में पहुंचे लोगों का आयोजन संपन्न करा दिया. इसी तरह बुलंदशहर में लाखों लोग इज्तिमा में जुटे, तभी जिले में एक विवाद हो गया लेकिन सीएम और उनकी पुलिस ने बड़ी सलीके से उसको निपटा दिया. पुलिस के इंस्पेक्टर ने जान देकर भी हालात बिगड़ने नहीं दिए.


ये भी पढ़े – 


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-sau-baat-ki-ek-baat-197-1176047.html

No comments:

Post a Comment