READ MORE
बीजेपी के साथ साथ अब शिवसेना भी जगहों के नाम बदलने की कवायद में लग गई है. शिवसेना नेता दिलीप लांडे ने मुम्बई के मालाबार हिल का नाम बदलकर रामनगरी करने की मांग की है. और इसको लेकर बीएमसी को प्रस्ताव भेजा है. मालाबार हिल में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास के साथ कई नेताओं और धनी लोगों के घर हैं. शिवसेना के प्रस्ताव का बीजेपी ने जहां समर्थन किया है वहीं एनसीपी ने राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वसेना नेता और बिएमसी सुधार समिती अध्यक्ष दिलीप लांडे ने बिएमसी में एक प्रस्ताव रखा है जिस प्रस्ताव में मुंबई का सबसे पॉश मानने जानेवाले मलबार हिल का नाम बदलकर रामनगरी रखा जाये ऐसी मांग की है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/four-dead-and-five-injured-as-fire-breaks-out-in-mumbai-sakinaka-1219484.html
No comments:
Post a Comment