Sunday, 9 December 2018

NDA से आज नाता तोड़ लेंगे उपेंद्र कुशवाहा, मोदी कैबिनेट से देंगे इस्तीफा


READ MORE

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा संसद आज बीजेपी नीत गठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान करते हुए मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले हैं. पार्टी से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों ने यह जानकारी दी है.पढ़ें- आखिर क्या है उपेंद्र कुशवाहा की मंजिल!


शायद यही वजह रही कि कुशवाहा ने शीतकालीन सत्र से पहले एनडीए की आज होने में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है. आरएलएसपी अध्यक्ष के इस कदम से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.



आरएलएसपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के बीजेपी के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं. दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है. कुशवाहा पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं.


पढ़ें- ये 25 मांगें पूरी कर दे NDA तो खुश हो जाएंगे कुशवाहा


वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘कुशवाहा आज बीजेपी से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं. वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे.’


पढ़ें- क्यों अपनों में ‘अकेले’ पड़ गए कुशवाहा? जानें पांच वजह


ऐसी अटकलें हैं कि आरएलएसपी विपक्ष गठबंधन से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं. (एजेंसी इनपुट के साथ)

No comments:

Post a Comment