Saturday, 8 December 2018

Exclusive : 160 दिन में मारे गए 136 आतंकी, पत्थरबाजी भी हुई कम


READ MORE

जम्मू और कश्मीर में बीते 160 दिनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 136 आतंकी मारे गए हैं. घाटी में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों ने News18 को बताया कि 25 जून से 5 दिसंबर के दौरान 136 आतंकी मारे गए हैं. केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 25 जून से 14 सितंबर के दौरान 80 दिनों में 51 आतंकी मारे गए हैं. अगले 80 दिनों में 85 और आतंकी मारे गए.इसके साथ ही पत्थरबाजी की घटनाओं में भी भारी कमी दर्ज की गई. सूत्रों के अनुसार 25 जून से 14 सितंबर के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में 216 लोग घायल हुए और 8 मारे गए.


यह भी पढ़ें: JK: पुलवामा में जैश से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार


वरिष्ठ सूत्रों ने News18 को बताया कि 15 सितंबर से 5 दिसंबर के बीच पत्थरबाजी में 2 लोग मारे गए वहीं 170 घायल हुए. सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर वाली जगहों पर होने वाली पत्थरबाजी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है. सूत्रों ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में मतदान करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. खास तौर से घाटी में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है.यह भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर: हिंदू बहुल गांव ने एकमात्र मुस्लिम परिवार के शख्स को चुना अपना पंच


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/oxTMVaZj2s0/story01.htm

No comments:

Post a Comment